1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. यश फाडते ने अपने नाम किया फ्रेंच जूनियर ओपन स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब

यश फाडते ने अपने नाम किया फ्रेंच जूनियर ओपन स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यश फाडते ने अपने नाम किया फ्रेंच जूनियर ओपन स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब

यश फाडते भारते के उभरते हुए स्क्वाश खिलाड़ी हैं, उन्होंने प्रतिष्ठित फ्रेंच जूनियर ओपन का खिताब अपने नाम किया है। फ्रेंच जूनियर ओपन का आयोजन फ्रांस के लिली में 20 से 23 फरवरी तक किया गया।

बताते चले कि, यह जूनियर स्क्वाश की सबसे पुरानी प्रतियोगिताओं में से एक है, मीडिया में आई खबरों की माने तो 18 साल के शीर्ष वरीय पाडते ने फाइनल में चेक गणराज्य के नंबर एक और दूसरे वरीय मारोक पनाचेक को 3-1(10-12,11-5,11-4,11-5) से हराया।

इससे पहले फाडते ने प्री क्वार्टर फानल में स्विट्जरलैंड के लियान कीलिंग को 3-0(11-4,11-2,11-1) से जबकि क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के बापतिस्ते बोइन को भी 3-0(11-4,11-5,12-10) से हराया। सेमीफाइनल में फाडते ने कड़े मुकाबले में फ्रांस के तौफीक मीखालफी को 2-3)9-11,11-6,7-11, 11-8, 11-9) से शिकस्त दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...