1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना काल में मिलकर करना होगा काम तभी मिल सकेगी सम्पूर्ण जीत

कोरोना काल में मिलकर करना होगा काम तभी मिल सकेगी सम्पूर्ण जीत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना काल में मिलकर करना होगा काम तभी मिल सकेगी सम्पूर्ण जीत

{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }

कोरोना का संकट देश के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। फरवरी के महीने में शुरु हुआ यह संकट अब मध्य में है। सबका कहना है की अभी तो हालात और खराब होंगे।

ऐसे में अब जब देश में काफी हिस्से को खोल दिया गया है तो इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। रोज़ बड़े बड़े शहरों में केस आ रहे है वही गाँव में भी कोरोना पहुंच गया है।

हमारे पीएम मोदी ने कड़ी मेहनत से लाखों लोगों की जान सुरक्षित की है। उन्होंने समय रहते लॉकडाउन लगा दिया जिससे लाखों लोगों को यह बीमारी नहीं हुई।

कलियुग का सच: सत्य को बदला जाता है झूठ में, पढ़िए 2
श्री अचल सागर जी महाराज

मजदूरों को उनके घर ले जाया गया, अस्पतालों में इंतज़ाम किये गए। इसलिए अब पीएम मोदी का साथ देने का समय है।

लोकतंत्र में देश के पीएम ही देश का मुखिया होता है। इसलिए अब हम सबको नियमों का पालन करना होगा। बेवजह बाज़ार जाना, भीड़ लगाना बंद करना होगा।

इस कोरोना की लड़ाई को हम सबको साथ मिलकर लड़ना और जीतना है। जब एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक जागरूकता जायेगी तो यही जागरूकता एक दिन पुरे देश को जागरूक कर देगी।

देश का बड़ा नुकसान यह कोरोना वायरस कर चुका है और ऐसे में अब हमे साथ मिलकर इस कोरोना नाम की महामारी को जड़ से खत्म करना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...