महिला विश्वकप में भारतीय टीम का जीत का सफर लगातार जारी है। पहली बार फाइनल खेलने से टीम इंडिया महज एक जीत दूर है। इसको लेकर टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि, अब टीम को छोटी-छोटी गलतियां करने से बचना होगा।
पिछले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 रनों से हराकर अपना विजयी सफर जारी रखा। इस जीत के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स सिक्योरिटी गार्ड के साथ डांस करती दिखी। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आईसीसी ने ट्विटर पर जेमिमा का यह डांस का वीडियो शेयर किया है। बता दे जेमिमा इस वीडियो में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आजकल-2 के गाने ‘ट्विस्ट’ पर डांस कर रही हैं। जिसका स्टेप जेमिमा ने सिक्योरिटी गार्ड गार्ड को भी सिखाया।
बात अगर विश्वकप में जेमिमा के प्रदर्शन की कर तो उनकी बल्लेबाजी कुछ नही रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ जेमिमा महज 10 रन ही बना पाई। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33 गेंदों में 26 रन बनाए थे वहीं बांग्लादेश के खिलाफ वह 37 गेंदों में 34 रन बनाकर रन आउट हुई थीं।