1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में ‘चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया गया जागरुक, मुख्य अतिथि डॉ. बीना लवानियाँ ने कही ये बातें

आगरा में ‘चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया गया जागरुक, मुख्य अतिथि डॉ. बीना लवानियाँ ने कही ये बातें

डॉ लवानियां ने कहा महिलाओं को ज़रूरी जानकरियाँ देने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रम से महिलाएँ जागरूक होंग़ी और अपने अधिकार के लिए खड़ी हो पाएँगी। लेफ्टिनेंट नीलम कांत के निर्देशन में बस्ती में जाकर महिलाओं को उनके सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में ‘चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया गया जागरुक, मुख्य अतिथि डॉ. बीना लवानियाँ ने कही ये बातें

आगरा: B.D. जैन डिग्री कॉलेज की NCC कैडेटों और आगरा कॉलेज के SD कैडेट्स ने  ‘चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार 9 सितंबर को लेफ्टिनेंट नीलम कांत के निर्देशन में बस्ती में जाकर महिलाओं को उनके सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम का निर्देशन कर रही लेफ्टिनेंट नीलम कांत ने अपने साथियों के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोक्सो एक्ट घरेलू हिंसा और शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हे जागरुक किया। यह जागरुकता रैली बालूगंज NCC कडेट बेस से निकाली गई। जागरुकता रैली में मौजूद लोगो ने नेता सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की। इसके बाद नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके जीवन यात्रा से सभी को अवगत कराते हुए उन्हें सम्मानित किया।

 इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. बीना लवानियाँ रही। डॉ. बीना लवानियाँ ब्रज क्षेत्र की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सह संयोजिका भी हैं। इस दौरान डॉ लवानियाँ ने कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त करने की जरुरत है। उन्होने ज़ोर देते हुए कहा की बच्चियों को समान अधिकार देते हुए उनको विद्यालय भेजे और शिक्षा पूरी करवाए।

डॉ लवानियां ने कहा महिलाओं को ज़रूरी जानकरियाँ देने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रम से महिलाएँ जागरूक होंग़ी और अपने अधिकार के लिए खड़ी हो पाएँगी। सीनियर अंडर ऑफिसर सोनिया शर्मा, अंडर ऑफिसर मनीषा सिंह लुबना, रचना राठौर,  सार्जेंट अरुण सरकार ने भी महिलाओं को जागरुक करने के साथ ही सजग रहने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...