सोशल मीडिया पर 800 करोड़ वाले पटौदी पैलेस की कई तस्वीरें वायरल हैं। उस पैलेस को देख सभी हैरान रह गए हैं। ऐसे में ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या सैफ, करीना और अपने बेटे तैमूर संग इस पैलेस में शिफ्ट हो जाएंगे? क्या अब वे एक आलीशान पैलेस में अपनी जिंदगी गुजारने वाले हैं? सैफ से ये सवाल पूछा था और एक्टर ने एक दिलचस्प जवाब भी दिया है।
https://www.instagram.com/p/Bc7JOtfhz5K/?utm_source=ig_embed
सैफ अली खान के मुताबिक ये बुरा आइडिया नहीं है। वे मानते हैं ऐसा कर लाइफ को काफी एन्जॉय किया जा सकता है। उनकी माने तो वे स्विम कर पाएंगे, खाना पकाएंगे, किताब पढ़ेंगे, परिवार के करीब रहेंगे, ऐसे में वो लाइफ बेहतरीन रहेगी। एक्टर ये भी कहते हैं कि इस पैलेस के आस-पास अच्छे स्कूलों की जरूरत है।
सैफ़ हाल ही में अपने पैलेस में कुछ दिन गुज़ारकर मुंबई लौटे हैं। उन्होंने मुंबई मिरर से बातचीत में इन ख़बरों को अतिरंजित बताया। सैफ़ ने कहा कि यह जायदाद बेशकीमती है। इसकी कीमत लगाना असम्भव है, क्योंकि इससे भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मेरे दादा-दादी और पिता यहां दफ़्न हैं। इससे एक सुरक्षा और विश्वास का एहसास जुड़ा है।
यह ज़मीन कई सदी पुरानी है, लेकिन पैलेस क़रीब 100 साल पहले मेरे दादा ने मेरी दादी के लिए बनवाया था। वो यहां पर शासन करते थे, लेकिन उसके बाद उपाधियों का दौर ख़त्म हो गया। समय बदल गया।
इसलिए मेरे पिता ने इसे फ्रांसिस और अमन को लीज़ पर दिया था, जिन्होंने पैलेस में एक होटल तलाया और अच्छे से देखभाल की। वो मेरे लिए परिवार की तरह हैं। मेरी मां की एक कॉटेज है और वो हमेशा आराम से रहीं।
सैफ़ ने बताया कि पैलेस नीमराणा होटल्स को लीज़ पर दी गयी थी, लेकिन पिता के निधन के बाद इसे वापस लेने की इच्छा हुई, इसलिए जब मौक़ा मिला तो लीज़ को ख़त्म करके जो बाक़ी था, वो चुकाकर अपना घर वापस ले लिया। यह एक आर्थिक समझौता था।
मुझे यह वापस ख़रीदना नहीं पड़ा, क्योंकि यह हमेशा मेरी मिल्कियत थी। फ़िलहाल पैलेस के कुछ हिस्से फ़िल्म शूटिंग के लिए दिये जाते हैं, ताकि इसका रख-रखाव किया जा सके।