1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. राखी सावंत क्यों हुई रितेश का लेटर पढ़कर भावुक, पति ने कहा- बिजी शेड्यूल से कुछ समय मेरे लिए निकाल लो..

राखी सावंत क्यों हुई रितेश का लेटर पढ़कर भावुक, पति ने कहा- बिजी शेड्यूल से कुछ समय मेरे लिए निकाल लो..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राखी सावंत क्यों हुई रितेश का लेटर पढ़कर भावुक, पति ने कहा- बिजी शेड्यूल से कुछ समय मेरे लिए निकाल लो..

बिग बॉस-14 का हिस्सा राखी सावंत शुक्रवार को इमोशनल हो गई और उनकी आंख में आंसू आ गए। दरअसल राखी अपने पति रितेश के लेटर को पढ़कर इमोशनल हो गई थी।

इस बार बिग-बॉस में क्रिसमस की थीम पर सभी को एक टास्क दिया गया था, इसमें घर के सभी सदस्यों को एक-एक बार पोस्टमैन बनना था। इस दौरान कंटेस्टेंट के फैमिली मेम्बर के लेटर को उस तक पहुंचाना था।

इस टास्क के फाइनल राउंड में रुबिना को पोस्टमैन बनना था। रूबिना ने इस टास्क को कंप्लीट करते हुए राखी को उनके पति का लेटर पहुंचा दिया।

इसके बाद राखी उस लेटर को पढ़ते हुए इमोशनल हो गई और कैमरे की और देखते हुए अपने पति को कहा, “प्लीज अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय मेरे लिए निकाल लो। मुझे कभी प्यार नहीं मिल पाया है। मुझे पता है तुम मुझे प्यार दे सकते हो। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं।”

राखी सावंत ने जुलाई 2019 में बिजमेसमैन रितेश से शादी कर ली थी, लेकिन मीडिया में उनकी शादी की क्रॉप फोटो ही आई। इसमें उनके पति रितेश की फोटो नहीं थी, राखी का कहना था कि वह रितेश की आइडेंटिटी रिवील नहीं करना चाहती हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत के पति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह राखी का समर्थन करने के लिए जल्द ही बिग बॉस 14 में एक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...