बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को बीते दिनों दिल का दौरा पड़ा था। पूरे देश के कलाकार और उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी सेहत ठीक होने की कामना कर थे।
हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। फिलहाल रेमो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं। उनकी पत्नी लिजेल ने इस कठिन घड़ी के दौरान सुपरस्टार सलमान खान को सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है।
रेमो के सीने से लगते हुए लीजेल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने रेमो का बेहतरी से इलाज करने को लेकर मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल के स्टाफ का धन्यवाद किया है। लीजेल ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘मेरा अभी तक का सबसे अच्छा क्रिसमस… इस पल को मैं हमेशा जियूंगी… इमोशनल उतार चढ़ाव के हफ्ते बाद आपके गले लगते हुए… मुझे पता है कि आपके लिए मैं सुपरविमेन हूं लेकिन मुझे अचानक लगा कि एक छोटा सा बच्चा कहीं खो गया है।
मुझे केवल एक चीज पता थी और मैंने उस वादे पर भरोसा किया, जो आपने किया था कि आप एक फाइटर बनकर लौटेंगे।’

अपनी पोस्ट में सलमान खान को धन्यवाद कहते हुए लीजेल लिखती हैं, ‘मैं तहे दिल से सलमान खान को धन्यवाद कहना चाहती हूं क्योंकि वह एक बडे़ इमोशमल सपोर्ट की तरह रहे, आप एक एंजेल हैं, यहां रहने के लिए धन्यवाद भाई… मेरे सभी दोस्तों और परिवार को इमोशनली यहां रहने के लिए धन्यवाद और सभी को दुआ मांगने के लिए धन्यवाद।
रेमो डिसूजा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। तो चलिए क्रिसमस के त्योहार की खुशी से शुरुआत करें। हैपी हॉलीडेज।’