1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईपीएल इतिहास के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल इतिहास के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईपीएल इतिहास के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी

इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल) अब क्रिकेट का ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसने रातों-रात खिलाड़ीयों को करोड़पति बना दिया। दुनिया भर के क्रिकेटर इस लीग में अपना दम दिखाते है। छोटे से छोटा खिलाड़ी अपने खेल के दम पर यहां सुर्खियों में आ जाता है। तो वहीं आईपीएल ने बहुत से खिलाड़ीयों का करियर बनाने में मदद की है। तो आइए आज हम इस लीग के अब तक के सबसे मंहगे खिलाड़ीयों के बारे में आपको बताते है। जिनपर टीम के मालिकों ने खूब पैसा बरसाया है—

1.युवराज सिंह

आईपीएल में अगर अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करे तो साल 2011 विश्वकप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम आता है। युवराज को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 2.67 मिलियन डॉलर (लगभग 17.8 करोड़ रुपये) में खरीदा था। जो अब तक आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली है।

2.विराट कोहली

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आता है टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली का। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने साल 2018 में कप्तान कोहली को 17 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

3.गौतम गंभीर

7 साल तक मोस्ट एक्सपेंसिव क्रिकेटर रहने वाले गौतम गंभीर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को 2.4 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

4.रोहित शर्मा

वनड़े इंटरनेशनल में टीम इंडिया के उपकप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियस की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा को मुंबई ने साल 2018 में रोहित को 15 करोड़ में रिटेन किया था। बता दे, रोहित ने अपनी कप्तानी के दम पर मुंबई इंडियंस को आईपीएल खिताब भी जीताया है।

5.महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई ने साल 2018 में 15 करोड़ में खरीदा था। बता दे, धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है जबकि 3 बार चेन्नई ने इस खिताब को अपने नाम किया है।

6.बेन स्टोक्स

इंग्लैंड टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम इस लिस्ट में छठें नंबर पर आता है। साल 2017 में बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था। बता दे, इस सीजन में स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। राजस्थान ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।

7.युसुफ पठान

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युसुफ पठान को साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2.1 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

8.रॉबिन उथप्पा

अपनी बल्लेबाजी के दम पर तेजी से रन बनाने वाले रॉबिन उथप्पा को साल 2011 में पुणे वरियर्स की फ्रैंचाइजी ने 2.1 मिलियन (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

9.दिनेश कार्तिक

नौंवे नंबर पर नाम आता है दिनेश कार्तिक का। साल 2014 में डेयर डेविल्स ने दिनेश कार्तिक को 2.08 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

10.रविंद्र जडेजा

टीम के सबसे बेहतरीन फील्डरो में से एक ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम इस लिस्ट में दसवें नंबर पर आता है। साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को बड़ी कीमत करीब 2 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...