1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पाक के पूर्व कप्तान इंजमाम का बयान-कौन तोड़ता है सचिन का रिकॉर्ड देखना चाहता हूं

पाक के पूर्व कप्तान इंजमाम का बयान-कौन तोड़ता है सचिन का रिकॉर्ड देखना चाहता हूं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाक के पूर्व कप्तान इंजमाम का बयान-कौन तोड़ता है सचिन का रिकॉर्ड देखना चाहता हूं

मंगलवार को अपने बयान में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि, मै यह देखना चाहता हूं कि सचिन के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को कौन तोड़ सकता है। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘वह क्रिकेट के लिए पैदा हुए थे। मुझे हमेशा से लगता है कि क्रिकेट और वह एक दूसरे के लिए बने थे। मैं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बात कर रहा हूं।

मुझे इस बात पर अभी भी हैरानी होती है कि उन्होंने 16-17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और शानदार काम किया। आगे इंजमाम ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली का नाम लेते हुए कहा, कि सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में कोहली को देखा जाता है।

वहीं बात अगर मास्टर ब्लास्टर सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की करे तो उन्होंने 664 मैचों में कुल 34,357 रन बनाए हैं। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच के साथ-साथ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय भी खेला था। सचिन के नाम टेस्ट में 51 शतक और 6 दोहरे शतक है। तो वनड़े में उन्होंने 49 शतक लगाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...