जीवन में कुछ ऐसे लम्हे होते है जिनकी इंसान उम्मीद नहीं कर रहा होता है। जैसे आप गाड़ी से कही जा रहे है और बीच रास्ते में हाथी आ जाए।
आपको अपनी गाड़ी रोकनी पड़ जायेगी लेकिन उससे भी बड़ी मुश्किल तब हो जायेगी जब वो हाथी आपकी गाड़ी पर ही चढ़ने और बैठने लग जाए।
दरअसल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हाथी कार पर अपना इतना दबाव डाल देता है कि कार के कुछ पुर्जे तक टूट जाते है।
ड्राइवर हाथी को अहसास नहीं होने देता की गाड़ी में कोई है। जैसे ही हाथी हल्का सा पीछे गया उसने तुरंत अपनी गाड़ी वहां से निकाल ली।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे है।