1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. वायरस से भरी बूंदों को कैसे छानता है मास्क? वैज्ञानिकों ने दिखायी PHOTO और बताया कौन-सा MASK हैं BEST

वायरस से भरी बूंदों को कैसे छानता है मास्क? वैज्ञानिकों ने दिखायी PHOTO और बताया कौन-सा MASK हैं BEST

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वायरस से भरी बूंदों को कैसे छानता है मास्क? वैज्ञानिकों ने दिखायी PHOTO और बताया कौन-सा MASK हैं BEST

रिपोेर्ट: गीतांजली लोहनी 

नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने देश-दुनिया के कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी की लहर अब फिरसे तेज हो गयी है। महामारी से बचाव के लिए कई एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गये है। जिसमें मास्क पहनना और हाथों को सैनेटाइज करते रहना सबसे अहम है। लेकिन क्या आप जानते है कि आप जो मास्क पहन रहे हैं वो कोरोना से आपको कितना सुरक्षित कर रहा है?

दरअसल, वैज्ञानिकों ने  इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से कई तरह के मास्क की तस्वीरें शेयर की है जिसे देख कर आप पता लगा सकते है कि आपका मास्क आपको कोरोना वायरस से कितना सुरक्षित रख रहा है। नीचें देखिए तस्वीरें-

यह कॉटन मास्क के एक हिस्से की फोटो है। इस मास्क को बेहद बारीकी से देखने पर आपको इसमें कॉटन के धागे कुछ ऐसे नजर आते हैं।

यह पॉलिस्टर के कपड़े से बना मास्क है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मास्क उतना सुरक्षित नहीं है। इस तस्वीर को 75 माइक्रोमीटर स्केल पर लिया गया

यह रेयान नाम के सिंथेटिक कपड़े से बना मास्क है। इस कपड़े को पौंधे से तैयार किया जाता है। यह फोटो  50 माइक्रोमीटर स्केल से लिया गया है।

इस तस्वीर में आप देख सकते है कॉटन मास्क के धागे एक-दूसरे के ऊपर मुड़े हुए हैं। मास्क में दिख रहे धागे लगभग इंसान के बाल की चौड़ाई के बराबर होते हैं। इसे 125 माइक्रोमीटर के स्केल लिया गया है।

यह तीन लेयर वाले मास्क की तस्वीर है। मास्क की दो लेयर के बीच में लगे फिल्टर को कलर करके समझाया गया है। इस मास्क की तस्वीर को 250 माइक्रोमीटर से लिया गया है।

पॉलिस्टर फेस मास्क की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि धागे एक-दूसरे के साथ गुंथकर वर्गाकार आकार बनाते हैं। यह तरीका कपड़े की मजबूती को बढ़ाने का काम करता है। कपड़े की यह तस्वीर 250 माइक्रोमीटर स्केल पर ली गई है।

इन तस्वीरों को इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से देखने के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कॉटन कपड़े से बना मास्क सिंथेटिक से बेहतर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...