1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. जिंदगी के 1 साल महिलाओं को घूरने में बर्बाद करते है मर्द, जानिएं मर्दों से जुड़े ये चौंका देने वाले 5 FACTS

जिंदगी के 1 साल महिलाओं को घूरने में बर्बाद करते है मर्द, जानिएं मर्दों से जुड़े ये चौंका देने वाले 5 FACTS

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जिंदगी के 1 साल महिलाओं को घूरने में बर्बाद करते है मर्द, जानिएं मर्दों से जुड़े ये चौंका देने वाले 5 FACTS

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: “औरतें समझ से परे होती है”, अब ये बात तो आप सभी ने सुनी ही होगी और कई बार तो आपने महसूस भी की होगी। लेकिन अगर मैं आपसे कहूं मर्दों को समझ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है तो शायद एक बार के लिए आप यकीन ना कर पाये। पर दुनियाभर में हुए कई रिसर्च के माध्यम से ये पता लगा है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को समझ पाना मुश्किल होता है। तो चलिए आज हम आपको रिसर्च के दौरान पता लगें मर्दों के उन्हीं फैक्ट्स के बारें में बताएंगे जिसपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है-

फैक्ट 1: आपने मर्दों को अक्सर महिला को घूरते हुए देखा होगा। रिसर्च में पता चला है कि, मर्द अपनी जिंदगी का एक पूरा साल रास्ते में चलते व अपने आस-पास मौजूद महिलाओं को घूरने में बर्बाद कर देते है।

फैक्ट 2: वैसे तो लोग आम जिंदगी में महिलाओं को ही झूठा समझते हैं। लेकिन आपको बता दें कि महिलाओं की तुलना में पुरुष दो गुना ज्यादा झूठ बोलते हैं। पुरुष दिन भर में 6 बार झूठ बोलते हैं जबकि महिलाएं सिर्फ तीन बार झूठ बोलती हैं।

फैक्ट 3: लड़कियों को ऐसा लगता है कि पुरुषों को दुबली-पतली लड़कियां अच्छी लगती है। लेकिन असलियत तो ये है कि मर्दों को हेल्दी यानि मोटी लड़कियां ज्यादा आकर्षित करती हैं। ये बात ग्रेनेडा विश्वविद्यालय के ब्लैंका ओर्टेगा-रोल्डन ओलिवा ने अपने रिसर्च में साबित भी किया था।

फैक्ट 4: जब किसी पुरुष का महिला में इंट्रेस्ट आ जाता है तो वो खड़े होते हुए अपने हाथ के अंगूठे को अपनी बेल्ट पर टिका लेता है। ऐसा क्यों होता है ये तो पता नहीं चल पाया है लेकिन अधिकतर मामलों में इसे सही पाया गया है।

फैक्ट 5: महिला को इम्प्रेस करने के लिए मर्द जरुरत से ज्यादा खा लेते हैं। डेट पर गए कई पुरुषों पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...