उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम की आंखमिचौली बदस्तूर जारी है। एक बार फिर से उत्तर भारत में शीतलहर की वापसी हो रही है। बादल छाने के साथ ही बारिश की सिलसिला शुरू हो चुका है।
वहीं आने वाले दो से चार दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। लगातार पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण एक बार फिर से ठंड में इजाफ हो गया है। जानकारी के अनुसार बर्फबारी के बाद से शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है।
पहाड़ों में जारी बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। इसी के साथ मौसम की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और यह 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम के समय बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई हैं। दिल्ली में सबसे अधिक बारिश इस दौरान 8 जनवरी को होगी। 8 जनवरी को कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
बर्फ से महरूम रहे चारों धाम अब बर्फ की सफेद चादर ओढ़ने लगे हैं। जिस तरह से बारिश लगातार जारी है उसे देखकर लगता है कि मसूरी और धनोल्टी में भी रात तक बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ केदारनआथ,तुंगनाथ, मद्दमेश्वर,जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाडी इलाकों में लगातार जारी बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटकों पहाड़ों की ओर रूख कर रहे है। प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।