रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: एंटरटेनमेंट, इमोशन और रोमांस इन तीनों को जोड़कर बॉलीवुड में फिल्में बनायी जाती है । लेकिन बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी है जिनके इमोशनल सीन दर्शकों को इतना भावुक कर देते है कि देखने वालों की ऑखें नम होना तय होती है। सिने जगत की शुरुआत से लेकर आज तक फिल्मों में कई ऐसे सीन रहे हैं जिन्हें देखकर दर्शकों का गला भर आया। तो आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सीन के बारे में बताने वाले है जिन्हें देख और याद कर आप हमें बताना कि क्या ये सीन देखते वक्त आप अपने आंसू रोक पाए थे या नहीं?

साल 2007 में आयी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का वैसे तो हर सीन ही काफी ज्यादा इमोशनल था लेकिन इस फिल्म का ये सीन जब इशान के मम्मी पापा उसे बोर्डिंग स्कूल छोड़कर चले जाते हैं और वह स्कूल में अकेला रोता रहता है, बहुत ज्यादा इमोशनल करने वाला होता है। इस पूरी फिल्म ने हर बच्चे, पैरेंट्स और टीचर के दिल को छूआ था ।

साल 2006 में आयी ‘रंग दे बसंती’ फिल्म का ये सीन जब डीजे और उसका दोस्त आखिरी बार बात कर रहे होते हैं, बेहद ही इमोशनल करने वाला होता है।

साल 2009 में आयी फिल्म ‘3 इडियट्स’ वैसे तो कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर थी। लेकिन इस फिल्म का ये सीन जब राजू प्रिंसिपल के सवाल के जवाब से बचने के लिए छत से कूद पड़ता है, दिल को छू लेने वाला और बेहद इमोशनल होता है।

साल 2003 में आयी फिल्म ‘कल हो ना हो’वैसे तो रोमांटिक फिल्म की कैटेगरी में आती है। लेकिन इस फिल्म का ये सीन जब शाहरुख हॉस्पिटल में होता है और शादी के बाद प्रीति उससे मिलने वहां पहुंचती हैं, दर्शकों को इमोशनल कर देता है।

साल 2012 में आयी श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में जब श्रीदेवी अंग्रेजी में स्पीच देती है। ये सीन भी दिल को छूने वाला है।

साल 1983 में ‘सदमा’ फिल्म का ये सीन जब कमल हासन श्रीदेवी को याद दिलाने कि कोशिश करते हैं कि वो कौन हैं, वाकई देखने वालों की आंखों में आंसू ला देते हैं।

साल 1983 की फिल्म ‘मासूम’ में शबाना और चाइल्ड एक्टर जुगल हंसराज का ये सीन काफी इमोश्नल था।