दिल्ली ने यूनाइटेड किंगडम से आने वाले यात्रियों पर 14 दिनों के क्वारंटीन आदेश को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। कोरोना के नए स्ट्रेन को ब्रिटेन में अत्यधिक संक्रामक फैलाव के बाद ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि भारत में अब तक वायरस के यूके स्ट्रेन के 109 मामले सामने आए हैं।
Delhi government extends till January 31 its order pertaining to 14-day quarantine for passengers arriving in Delhi from the United Kingdom
— ANI (@ANI) January 14, 2021
उनमें से सात का पता पिछले 24 घंटों में चला है। ब्रिटेन के वायरस का संक्रमण 70 प्रतिशत अधिक है। कोरोना का ये नया स्ट्रेन डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर तक पहुंच गया है।
दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि यूके से आने वाले जिन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उन्हें इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा जाएगा। वहीं जो यात्री नेगेटिव पाए जाएंगे उनको पहले 7 दिन के लिए इंस्टिट्यूशन क्वारंटीन किया जाएगा और फिर 7 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।