1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख के पद से किया इनकार, बीसीसीआई क्यों कर रहा है अनुभवी उम्मीदवार की तलाश

लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख के पद से किया इनकार, बीसीसीआई क्यों कर रहा है अनुभवी उम्मीदवार की तलाश

VVS Laxman denied the post of NCA chief; वीवीएस लक्ष्मण से एनसीए के प्रमुख पद से इनकार किया। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी का प्रमुख बनने के लिए संपर्क किया था संपर्क।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख के पद से किया इनकार, बीसीसीआई क्यों कर रहा है अनुभवी उम्मीदवार की तलाश

नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण से एनसीए के प्रमुख पद से इनकार कर दिया। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी का प्रमुख बनने के लिए संपर्क किया था। पूर्व क्रिकेटर ने लक्ष्मण के मना करने के बाद बीसीसीआई ने कहा कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी प्रमुख के लिए अपनी खोज जारी रखेगा। क्योंकि एनसीए के मौजूदा हेड राहुल द्रविड़ आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालेंगे।

सनराइज हैदराबाद के टीम मेंटोर हैं लक्ष्मण

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जिसने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। वीवीएस लक्ष्मण घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए बल्लेबाजी सलाहकार हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइज हैदराबाद के टीम मेंटोर भी हैं। इसके अलावा, 46 वर्षीय लक्ष्मण को अब तक के सबसे महान भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, उन्होंने 134 मैचों में 17 शतकों के साथ 8781 रन बनाए हैं।

सूत्र के मुताबिक, वीवीएस लक्ष्मण द्वारा एनसीए के प्रमुख के पद से इनकार करने बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस पद के लिए खोज जारी रखेगा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्मण के साथी रहे राहुल द्रविड़ रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

24 अक्तूबर से शुरू होगा भारत का अभियान

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को खेलेगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान आज तक भारत को किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप मैच में हरा नहीं पाया है। इन दोनों देशों के बीच टी-20 विश्व कप के तहत अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिनमें टीम इंडिया ने 4 जीते और एक मैच टाई रहा। इस टाई रहे मुकाबले को भारत ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। इस तरह पाकिस्तान को विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...