कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सभी लोग अपनी इम्युनिटी और स्वास्थ्य दोनों को लेकर काफी सजग हो गए हैं। कोरोनावायरस के साथ-साथ मौसम के साथ बदलने वाले फ्लू भी चल रहे हैं।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि विटामिन-सी से भरपूर चीजें इम्यूनिटी लेवल को बढ़ा सकती हैं।
इसलिए आपको अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीज़े लेनी चाहिए। आंवला पोषक तत्वों से भरपूर है और इसमें भरपूर विटामिन सी होता है।
आंवला खून की तरलता को बेहतर बनाने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के बायोमार्कर को कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना खाने से आपका इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग होगा।
इसके अलावा नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट के सबसे अच्छे सोर्स में से एक है जो रोगों से लड़ने और इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में प्रभावी माना जाता है।
इसमें अच्छी मात्रा में थियामिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी -6, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है।
इसमें पाए जाने वाला सिट्रिक एसिड पथरी के इलाज में भी काफी गुणकारी है और यह बॉडी में यूरीन वॉल्यूम और पीएच लेवल को बढ़ाने का काम करता है।