नई दिल्ली: विराट कोहली के नाम कई विश्व रिकार्ड दर्ज है। कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और कुछ में तो अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ चुके हैं। हालांकि 100 शतक के रिकॉर्ड से वो अभी कोसों दूर हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनकी औसत 50 से ज्यादा की है। वे अपनी बल्लेबाजी से महानतम क्रिकेटरों को भी चुनौती देते दिखाई देते हैं। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसे विराट कोहली अभी तक बना नहीं पाए हैं और उस रिकॉर्ड का इंतजार 11 सालों से कर रहे हैं। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगातें हैं तो यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।
विराट कोहली के बल्ले से अभी तक वनडे में (43) और टेस्ट में (27) शतक निकले हैं। उन्होंने कुल 70 शतक लगाए हैं। लेकिन टी20 इंटरनेशनल में वह एक भी शतक नहीं जड़ पाए हैं। कोहली ने अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में हुए डे-नाइट टेस्ट में बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड अच्छा है। वे वर्ल्ड कप 2014 और 2016 में दो बार पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ मैच भी बन चुके हैं।
दर्शकों को कोहली से धमाकेदार पारी की उम्मीद
अगर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2021 में शतक लगा देते हैं। तो वे भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे जिसने तीनो फॉर्मेट में शतक जमाया है। कोहली से पहले रोहित, केएल राहुल, और सुरेश रैना तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। ये सभी जानते हैं कि विराट कोहली जब अपनी लय में होते हैं तो उन्हे गेंदबाजों की धुनाई करते देर नहीं लगती। पिछले कुछ सालों से वे भारतीय बल्लेबाजी की रीढ साबित हुए हैं। भारतीय टीम को उनसे पाकिस्तान के खिलाफ एक आतिशी पारी की उम्मीद होगी।
सबसे ज्यादा हॉफ सेंचुरी लगाने का भी है रिकॉर्ड
विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 3159 रन है। कोहली के नाम ही सबसे ज्यादा हॉफ सेंचुरी लगाने का भी रिकॉर्ड हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका हाईएस्ट स्कोर 94 है। उनके फैंस को उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाकर वे इसे यादगार बनाना चाहेंगे।