विद्युत जामवाल इस देश के बेहतरीन एक्शन हीरोज में से एक है। उनकी कमांडो सीरीज की फिल्मे इस बात का जीता जागता सबूत है।
इंडस्ट्री में बहुत कम हीरो ऐसे है जो अपने एक्शन सीन ना सिर्फ खुद शूट करते है बल्कि इसे प्लान भी करते है। इसका कारण यह है की विद्युत केरल में सीखायी जाने वाली सबसे पुरानी मार्शल आर्ट कलियर पट्टू चैम्पियन है।
विद्युत जामवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पानी पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो मात्र 6 सेकंड का है लेकिन इस वीडियो को देखकर आप कहेगे की ये स्टंट तो विद्युत जामवाल के अलावा और कोई नहीं कर सकता था।
इस वीडियो में विद्युत कहीं भी पैर नहीं टिकाते और पानी को छूते हुए बिना कहीं कदम टिकाए इसे पार कर जाते हैं।