हम सब कपड़े सुखाते है लेकिन क्या आपने कभी सुना है की मार्शल आर्ट करते हुए कपड़े सुखाये जा सकते है ! जी हां, ये कौन सिखा सकता है ? विधुत जामवाल और कौन !
विद्युत जामवाल ने एक्ट्रेस अदा शर्मा को ये तकनीक सिखाई है और बड़े ही रोचक अंदाज़ में उन्होंने फैंस के साथ ये शेयर किया है।
दरअसल , ” एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ” गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और अदा शर्मा मार्शल आर्ट करते हुए कपड़े सुखा रही है।
आपको बता दे, विद्युत जामवाल इस देश के बेहतरीन एक्शन हीरोज में से एक है। उनकी कमांडो सीरीज की फिल्मे इस बात का जीता जागता सबूत है।
इंडस्ट्री में बहुत कम हीरो ऐसे है जो अपने एक्शन सीन ना सिर्फ खुद शूट करते है बल्कि इसे प्लान भी करते है।
इसका कारण यह है की विद्युत केरल में सीखायी जाने वाली सबसे पुरानी मार्शल आर्ट कलियर पट्टू चैम्पियन है।