गायक और संगीतकार वाजिद आज हमारे बीच नहीं है। मात्र 42 साल की उम्र में वो दुनिया को छोड़कर चले गए और इसी के साथ साजिद वाजिद जो की सबकी फेवरिट जोड़ी थी वो टूट गयी है।
लेकिन साजिद को आज भी अपने भाई वाजिद के जाने का गम सता रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वाजिद अस्पताल में नज़र आ रहे है।
इस वीडियो में वाजिद एक धुन के साथ कुछ गुनगुनाते हुए नज़र आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए साजिद ने लिखा कि मेरी खुशी में, मेरी दुआओं में, मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा।
आपको बता दे कि साजिद-वाजिद की जोड़ी ने लगभग 20 साल तक साथ में संगीत दिया है। बताया जा रहा है कि वाजिद खान का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था जो की असफल हो गया था।
अचानक से उन्हें कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया और ऑर्गन्स फ़ैल हो जाने के कारण उनकी मौत हो गयी।