चीतों को देखने मात्र से लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है लेकिन एक आदमी ऐसा भी है जो इनके साथ सोता है और वो भी बड़े प्यार से।
जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते है कि कैसे एक आदमी एक नहीं बल्कि 3 चीतों के साथ सो रहा है।
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है और इस वीडियो को लाखों बार शेयर किया जा चुका है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक चीते की नींद खुलती है और वह भी उस व्यक्ति के करीब बड़े आराम से जाकर सो जाता है।