1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. राशन को लेकर ग्रामीण परेशान, पार्षद के साथ मिलकर उपभोक्ताओं ने कलेक्टर से की शिकायत

राशन को लेकर ग्रामीण परेशान, पार्षद के साथ मिलकर उपभोक्ताओं ने कलेक्टर से की शिकायत

पार्षद ने आरोप लगाया कि दुकान पर महीने में केवल तीन दिन ही राशन वितरण होता है, जिससे मजदूरी करने वाले कई परिवारों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है।

By: Naredra 
Updated:
राशन को लेकर ग्रामीण परेशान, पार्षद के साथ मिलकर उपभोक्ताओं ने कलेक्टर से की शिकायत

शिवपुरीः कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आज राशन न मिलने से परेशान होकर वार्ड 30 और 32 की कई महिलाओं ने वार्ड पार्षद के साथ पहुँचकर कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई।

पार्षद कमलकिशन शाक्य ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग एक साल से वार्ड के लोगों को राशन के लिए परेशान किया जा रहा है। दुकान पर महीने में केवल तीन दिन ही राशन वितरण होता है, जिससे मजदूरी करने वाले कई परिवारों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है।

यह व्यवस्था वार्ड 32 की राशन दुकान पर लगभग 250 क्विंटल अनाज के गबन का मामला सामने आने के बाद बदली गई थी। घोटाले के बाद प्रशासन ने दुकान बंद कर दी थी और वार्ड 30 तथा 32 के हितग्राहियों को वार्ड 34 की दुकान से राशन लेने के निर्देश दिए वहीं वार्ड की महिलाओं ने सेल्समैन सुनील राठौर पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

पार्षद कमलकिशन शाक्य ने घोटाला करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...