सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती के साथ लगातार चार दिनों से पूछताछ कर रही है और उसके हाथ अभी तक कोई ऐसा सबूत नहीं आया है जिससे ये साबित हो कि सुशांत की ह्त्या हुई है वही रिया पर चल रहे मीडिया ट्रायल को लेकर भी कई लोग नाराजगी जता चुके है।
अब इस मामले पर विद्या बालन ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने इस मामले में रिया पर हो रहे निजी हमलों को लेकर नाराजगी जताई है। आपको बता दे कि विद्या बालन का कहना है कि एक महिला होने के नाते रिया चक्रवर्ती के लिए हो रहीं घटिया बातों पर मेरा दिल टूट जाता है।
@LakshmiManchu pic.twitter.com/GnjPpsyoaq
— vidya balan (@vidya_balan) September 1, 2020
क्या वो तब तक निर्दोष नहीं है जब तक कि दोषी साबित न हो जाए? या फिर वो निर्दोष साबित होने तक दोषी है? आइए किसी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना काम करने दें।
ज्ञात हो, राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे और इस मामले की मीडिया में हो रही कवरेज को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं।