1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उत्तर प्रदेश में कुल 17,863 संक्रमित, प्रशासन में चिंता का माहौल

उत्तर प्रदेश में कुल 17,863 संक्रमित, प्रशासन में चिंता का माहौल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश में कुल 17,863 संक्रमित, प्रशासन में चिंता का माहौल

एक बार फिर जिले में कोरोना वायरस का कहर टूटा है। झांसी में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 2 खैलार, 2 बड़ाबाजार और एक हंसारी की गर्भवती महिला शामिल है। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है।

बिजनौर में सोमवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में भी दो संक्रमित सामने आए हैं।

मेरठ के मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में सोमवार को एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज़ की मौत हो गई। मृतका गाजियाबाद के मनजवा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला थीं। 15 जून को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी।

फिरोजाबाद में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 470 हो गई है। उधर, रविवार को सैफई में कोरोना संक्रमित मिले हाथवंत ब्लॉक के कर्मचारी ने सोमवार शाम को दम तोड़ दिया है। जिले में यह 21वीं मौत है। अब तक 340 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...