रामनगर: नेशनल हाईवे पर दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियों में पलट गई। हादसे में एक सिपाही सहित चार लोग घायल हो गए। रविवार को दोपहर बाद काशीपुर की तरफ से कार संख्या यूके 06 ए टीवी आर 8889 रामनगर को आ रही थी। कार को आईआरबी बैलपड़ाव निवासी नीतीश पुलिसकर्मी चला रहा था।
इसी बीच रामनगर से मोहल्ला खताड़ी निवासी आसिफ अपने परिबार के तीन लोगों के साथ अपनी कार संख्या यूके 04 जे 2415 से काशीपुर को जा रहा था। घायलों को उपचार के लिए सयुंक्त चिकित्सालय लाया गया। हाइवे पर चिलकिया पावर हाउस के समीप दोनो कार भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद दोनों कार सड़क से नीचे गहरे में जाकर झाड़ियो में पलट गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त हुई दोनों कारें सड़क किनारे गड्ढे में झाड़ियों में पलट गई। हादसे के दौरान उधर से गुजर रहे लोग उन्हें बचाव के लिए घटनास्थल की और दौड़े। सूचना पर पीरूमद्वारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सयुंक्त चिकित्सालय लाया गया।उन्हें प्राथमिक उपचार के बादचिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई।