1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने प्रदेश में चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को और मजबूत करने के लिए कर्मचारियों में भरा जोश

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने प्रदेश में चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को और मजबूत करने के लिए कर्मचारियों में भरा जोश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने प्रदेश में चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को और मजबूत करने के लिए कर्मचारियों में भरा जोश

देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने प्रदेश में चल रहे पुरानी  पेंशन बहाली के संघर्ष को और मजबूत करने के लिए कर्मचारियों में जोश भरा। कहा कि समस्त जनपदों में संघर्ष को तेज किया जा चुका है। यदि मांग का शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो कर्मचारियों को मजबूरन सड़कों उतरना पड़ेगा।

प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मांग को लेकर प्रदेश में वृहद स्तर पर आंदोलन जारी है। इसे और धार देने के लिए बागेश्वर और चमोली में जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बताया कि कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बल देने के लिए लोकसभा सांसद अजय टम्टा व राज्य के काबीना मंत्री यशपाल आर्य को को भी ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडे के नेतृत्व में कर्मचारियों मांग जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाई। बताया कि उन्हें आश्वासन मिला है कि मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

मृतक आश्रितों को मिलें दस लाख रुपये 

मसूरी: राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष अमीलाल ङ्क्षसह ने नगर पालिका सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सफाई कर्मियों के पेंशन-ग्रेच्युटी, मृतक सफाई कर्मियों के आश्रितों को दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए।

अमीलाल सिंह ने कहा कि सीवर कार्य में लगे स्वछकारों को सुरक्षा उपकरण उपलब्धता, स्वच्छकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति, साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। आयोग अध्यक्ष अमीलाल ङ्क्षसह ने कहा कि बैठक में जो भी मामले आए हैं, उन पर रिपोर्ट तैयार कर आयोग शासन को भेजेगा और मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में इन पर चर्चा की जाएगी।

आयोग अध्यक्ष अमीलाल सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, पालिका अधिशाषी अधिकारी रमेश बिष्ट ने बैठक समाप्त होने के बाद लंढौर के राजमंडी में स्वच्छकार कॉलोनी का निरीक्षण किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...