1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड : भारी बारिश के कारण टूटा देहरादून-ऋषिकेश पर बना रानीपोखरी पुल, यातायात पूरी तरीके से बाधित, फंसे कई वाहन

उत्तराखंड : भारी बारिश के कारण टूटा देहरादून-ऋषिकेश पर बना रानीपोखरी पुल, यातायात पूरी तरीके से बाधित, फंसे कई वाहन

पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण राजधानी देहरादून को ऋषिकेश से जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण रानीपोखरी पुल टूट गया है, जिससे देहरादून से ऋषिकेश जाने वाला यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया।

By: Amit ranjan 
Updated:
उत्तराखंड : भारी बारिश के कारण टूटा देहरादून-ऋषिकेश पर बना रानीपोखरी पुल, यातायात पूरी तरीके से बाधित, फंसे कई वाहन

नई दिल्ली : पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण राजधानी देहरादून को ऋषिकेश से जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण रानीपोखरी पुल टूट गया है, जिससे देहरादून से ऋषिकेश जाने वाला यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया। यह हादसा अचानक हुआ जब पुल से गाड़ियां गुजर रही थी। इस वजह से कुछ वाहन अभी उसमें फंसे हुए है।

वहीं लगातार हो रही बारिश से मालदेवता-सहस्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक नदी में समा गया। यह घटना खेरी गांव की है। यहां भारी बारिश की वजह से सड़क में कटाव हो गया और पूरा रास्ता पानी में बह गया। यहां दो गाड़ियों के भी बहने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी हुआ है। बता दें कि इससे पहले भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था। इससे पहले बुधवार को भी उत्तराखंड में शहर की बाहरी सीमा पर स्थित खाबड़ाला गांव में सातला देवी मंदिर के पास बादल फटने से नदियों और धाराओं में बाढ़ आ गई थी।

राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात बादल फटने के बाद बाढ़ का पानी घरों में घुस आया, बिजली के खंभे और पेड़ कई जगहों पर गिर गए और दो पहिया वाहन पानी में बह गए थे। हालांकि, इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

उफान पर हैं नदियां

उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं नदियां उफान पर हैं और अपने साथ सबकुछ बहा ले जाने पर आमादा। राजधानी के मालदेवता शस्ररधारा मार्ग पर भी नदी का रौद्र रूप देखने को मिला जहां खेरी में करीब सौ मीटर सड़क पानी मे समा गई।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा और बादल छाए रहे।

विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया ह।. दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...