रिपोर्ट: अनुष्का सिंह
देहरादून : इन दिनो देश मे छठ मैया के पर्व की खूब धूम-धाम है। जो कि बिहार के मुख्य त्योहारो मे से एक है। छठ चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है। बिहार प्रवासी अपनी- अपनी जगह इस त्योहर को हर्ष ओ उल्लास के साथ मनाते हैं। और इसी के चलते उत्तराखंड सरकार ने छठ पर एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड सरकार ने छठ पूजा के कारण 10 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी इनचार्ज विनोद कुमार सुमन द्वारा यह आदेश पब्लिक तक पहुँचाया गया।
आपको बता दे कि छठ पूजा, सूर्य देवता को समर्पित त्योहार है। जो कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के छठे दिन में मनाया जाता है। हर साल यह त्योहार डूबते सूरज को अर्पण करने के साथ शुरू होता है और उगते सूरज के साथ समाप्त हो जाता है।
बता दे कि इससे पहले, दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले हफ्ते एक आदेश जारी किया था जिसमें यमुना नदी के किनारे को छोड़कर शहर में निर्दिष्ट स्थलों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति दी गई थी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा एक नोट जारी किया गया था। जिसमे सूचना थी कि “छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। और इसिलिऐ, दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण 10 नवंबर, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है, ” जिसके चलते डीडीएमए ने 30 सितंबर को एक आदेश जारी कर कोविड-19 के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी थी।