1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बाराबंकी: चाचा को पीट-पीटकर भतीजे ने मार डाला

बाराबंकी: चाचा को पीट-पीटकर भतीजे ने मार डाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाराबंकी: चाचा को पीट-पीटकर भतीजे ने मार डाला

बेटे की तरह पाले पोसे भतीजे से अधेड़ चाचा ने कर्ज उतारने के लिए पैसे मांगे तो नाराज भतीजे ने उन्हें पीट-पीटकर और दीवाल में लड़ाकर मार डाला। उन्हें बचाने के लिए पत्नी पहुंची तो भतीजे ने लाठी से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला लेकिन शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। 
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी गयासुद्दीन (45) पुत्र निजामुद्दीन की घर में बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे उसके सगे भतीजे मटरू ने पीट-पीटकर व दीवार से सिर लड़ाकर हत्या कर दी। घर में मौजूद शरीफुल निशा पत्नी गयासुद्दीन ने बचाने की कोशिश की तो मटरू ने लाठी से उनके सिर पर भी वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
चाचा की हत्या और चाची को घायल करने के बाद मटरू घर से भाग निकला। लेकिन तब तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो चुकी थी। उन्होंने गांव के बाहर ही मटरू को धर दबोचा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया। घायल शरीफुल निशा को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...