1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विकलांग लोगों का सहारा बनी योगी सरकार! हर महीने मिलेंगे इतने पैसे, बस करना होगा ये काम

विकलांग लोगों का सहारा बनी योगी सरकार! हर महीने मिलेंगे इतने पैसे, बस करना होगा ये काम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विकलांग लोगों का सहारा बनी योगी सरकार! हर महीने मिलेंगे इतने पैसे, बस करना होगा ये काम

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश सरकार ने विकलांगों की मदद के लिए प्रदेश में एक योजना शुरू की है । इस योजना का नाम यूपी विकलांग पेंशन योजना 2021 है । जिसके तहत विकलांग लोगों को 500 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी । बता दें कि यह पेंशन उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिनमें न्यूनतम 40% विकलांगता हो । साथ ही लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए ।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2021 केवल उन्हीं लोगों को प्रदान की जाएगी । जिनका नाम अखिल भारतीय अंतिम बीपीएल (BPL) लिस्ट में आता है । इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास ये योग्यता होनी चाहिए-

1. आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए ।
2. आवेदन करने वाला नागरिक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए ।
3. जो नागरिक अन्य किसी भी प्रकार की पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।
4, व्यक्ति की विकलांगता न्यूनतम 40% होनी चाहिए ।

इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदनकर्ता के पास निम्न दस्तावेज होना आवश्यक है ।

1.जन्म तथा आयु प्रमाण पत्र
2. बैंक पासबुक, पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड
3. आय प्रमाण पत्र
4. विकलांगता प्रमाण पत्र
5. पासपोर्ट साइज फोटो

जरूरी नोट- सभी दस्तावेज पीडीएफ (PDF) के प्रारूप में होने चाहिए । साथ ही आवेदनकर्ता को उनकी विकलांगता का प्रकार, विकलांगता की प्रमाण पत्र संख्या, विकलांगता का प्रतिशत (%) और विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करने की तिथि का विवरण भी भरना आवश्यक है ।
उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2021 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस प्रक्रिया से गुजरना होगा ।

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं । http://uphwd.gov.in/article/hi/viklang-pension
2. आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जहां दिव्यांग पेंशन पर आपको क्लिक करना होगा ।
3. पेज ओपन होने पर आपको ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करना होगा ।
4. जिसके बाद New Entry Form पर क्लिक करें ।
5. फॅार्म खुलने पर पूछी गयी सभी व्यक्तिगत जानकारी डाल कर Save बटन पर क्लिक करें ।

प्रक्रिया पूरी होने पर उम्मीदवारों को अपने आवेदन का प्रिंट आउट 1 माह के अंदर अंदर DSWO/DPO/DHWO के कार्यालय में जमा करवाना होगा ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...