केदारनाथ में भारी बर्फबारी में फंसे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड में केदारनाथ में भारी बर्फबारी में फंसे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आठ घंटे बाद वहां से निकाला जा सका। पुलिस प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी और मौसम खराब होने की वजह से सीएम योगी और सीएम त्रिवेंद्र वहां फंसे हुए थे।
देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास के मध्य श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा का विचार अलौकिक सुख की अनुभूति प्रदान कर रहा है।
देवाधिदेव महादेव के धाम पर उनके दर्शन का सौभाग्य मिलना उन्हीं की कृपा का प्रतीक है।
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। pic.twitter.com/DiFmW1KC34
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2020
अब उनको वहां से निकालकर गौचर पहुंचाया गया है। केदारनाथ कपाट बंद होने के बाद सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री को बद्रीनाथ जाना था लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
बाबा केदारनाथ जी का आदेश आया और आज हम उनके श्री चरणों में दर्शनार्थ पहुंचे हैं… pic.twitter.com/m6OiVjnvDP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2020
केदारनाथ में कपाट बंद होने से पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो भी ट्वीट किया था।
देवभूमि उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दर्शन उपरांत उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @tsrawatbjp जी के साथ यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति देखने का अवसर प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/WjsY4Emj2O
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 16, 2020
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी होने लगी। शीतकाल के लिए केदारनाथ के कपाट बंद होने से पहले ही वहां बर्फबारी होने लगी। बर्फबारी के बीच ही साढ़े आठ बजे कपाट बंद किए गए।
गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ आए थे। उनका बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करने का कार्यक्रम था। लेकिन केदारनाथ धाम में दोनों मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, अधिकारी सभी बर्फबारी में यहां आठ घंटे तक फंसे रह गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें केदारनाथ कपाट बंद होने के बाद वे बाबा की डोली के साथ मंदिर मार्ग पर चल रहे हैं। डोली को विदा करने के बाद भी मुख्यमंत्री वहीं फंसे रहे और आठ घंटे बाद ही वहां से निकल पाए।
तब तक वे जीएमवीएन के विश्राम गृह में रहे। देर शाम हेलीकॉप्टर से सबको गौचर ले जाया गया है। यहां के आईटीबीपी कैंप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह मौसम ठीक रहने पर वे बद्रीनाथ रवाना होंगे।