कोरोना संकट और उसकी चुनौती के बीच यूपी के किसानों ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल चीनी उत्पादन में यूपी चीनी मिलों ने चीनी उत्पादन में इस बार कमाल करके दिखा दिया है।
आपको बता दे, 31 मई तक 125.46 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जो की पिछले साल समान अवधि में 7.65 लाख टन अधिक है।
महाराष्ट्र जो की चीनी उत्पादन में अग्रणी माना जाता है उसे भी प्रदेश ने पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र में मात्र 60.98 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जो कि 46.2 लाख टन कम है।
आपको बता दे, इस सत्र में कुल 119 मिलों ने पेराई कार्य आरंभ किया था और खेतों में गन्ना माैजूद होने के कारण करीब एक दर्जन चीनी मिलें अभी संचालित है।
वहीं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने रिकॉर्ड उत्पादन का श्रेय राज्य के किसानों व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है।