आज के समय में बढ़ा हुआ वजन अगर समस्या है तो घटा हुआ वजन भी कई लोगों की समस्या है। दरअसल आज के समय में अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण लोगों को इस तरह की दिक्क्त आ रही है।
आज के समय में लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए तमाम तरह की दवाइयों का सेवन करते है लेकिन हकीकत यह है कि सिर्फ अच्छे खान पान से ही शरीर की ताकत भी बढ़ाई जा सकती है और वजन भी।
शरीर का वजन बढ़ाने के लिए दूध और चने खाने जरूरी है। सुबह भीगे हुए चने खाने से शरीर को ना सिर्फ ताकत मिलती है बल्कि वजन भी बढ़ जाता है। रात को जब आप सोने जाए तो उस समय दूध के साथ बादाम खाएं। इससे भी वजन बढ़ जाता है।
वजन को बढ़ाने के लिए अपने आहार में केले का सेवन अवश्य करें। दूध में प्रोटीन और केले में शुगर व कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जो आपके वजन को बढ़ानें में उपयोगी होते है। इन दोनों का साथ में सेवन शरीर में जबरदस्त ऊर्जा का संचार करता है और वजन को भी बढ़ा देता है।
अंगूर एक बहुत ही हेल्दी फल है मगर इसमें कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा पायी जाती है इसलिए इसके ज्यादा सेवन से आपका वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा फलों के रस का नियमित सेवन करने से भी वजन बढ़ता है।