1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. UP स्थापना दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, CM योगी बोले- ‘ग्रोथ इंजन’ बना उत्तर प्रदेश

UP स्थापना दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, CM योगी बोले- ‘ग्रोथ इंजन’ बना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आज अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था।

By: Rekha 
Updated:
UP स्थापना दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, CM योगी बोले- ‘ग्रोथ इंजन’ बना उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आज अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को यूपी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। मैं राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की प्रगति और सुख-समृद्धि की कामना करती हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने जताई यूपी की उपलब्धियों पर खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते वर्षों में राज्य ने विकास के कई नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह प्रदेश देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेशवासियों को आह्वान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश, रघुकुलनंदन प्रभु श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है। यह सृजन, संस्कृति और शौर्य की गौरवशाली धरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ बन चुका है। आइए, हम सब मिलकर इसे ‘विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने का संकल्प लें।”

उत्तर प्रदेश: भौगोलिक संरचना और महत्व

उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा और क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य गंगा, यमुना और घाघरा जैसी नदियों से समृद्ध है। 2000 में उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग को अलग कर उत्तराखंड बनाया गया।

राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व

403 विधानसभा सीटों और 80 लोकसभा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश भारत के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है। यह राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक महत्व और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...