1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ हुए गांव वाले, जल्द से जल्द इलाका खाली करने का दिया अल्टीमेटम

आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ हुए गांव वाले, जल्द से जल्द इलाका खाली करने का दिया अल्टीमेटम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ हुए गांव वाले, जल्द से जल्द इलाका खाली करने का दिया अल्टीमेटम

रिपोर्ट:  सत्यम दुबे

नई दिल्ली: ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के बाद हरियाणा में विरोध कर रहे किसान बुधवार को अपना समर्थन खोते दिखे। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कम से कम 15 गांवों की एक पंचायत ने बुधवार को तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेरा डाले किसानों से 24 घंटे के भीतर सड़क खाली करने को कहा।

वहीं पुलिस ने बताया कि तीन जनवरी से जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर रेवाड़ी में मसानी बैराज कट के पास धरना दे रहे किसानों ने बुधवार शाम तक वह स्थान खाली कर दिया।

रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, “प्रदर्शनकारियों ने मसानी कट विरोध स्थल को खाली कर दिया है और उनमें से कुछ टीकरी चले गए हैं, जबकि कुछ जय सिंहपुरा खेड़ा गांव (हरियाणा-राजस्थान सीमा पर राजस्थान में) गए हैं। कई अन्य लोग घर लौट गए हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले कई हफ्तों से राज्य में राजमार्गों पर कई टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर रहे किसानों ने शाम तक विरोध स्थलों को खाली कर दिया।

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलन के नाम पर हुई हिंसा के बाद सरकार आंदोनकारियों के साथ पूरी सख्ती के साथ निपटने की तैयारी कर ली है। गृह मंत्रालय ने 10 हजार से अधिक पैरा-मिलिट्री बलों को तैनात कर दिया गया है। जबकि दूसरी ओर सिंधु बॉर्डर पर स्थानीय लोगो ने अंदोलनकारियों को हटाने की मांग तेजकर दी है। गांव वालों का कहना है कि हम तिरंगे का अपमान नहीं सहेंगे। इसके साथ ही गांव वालों ने नारा भी लगाया कि सिंधु बॉर्डर खाली कराओ, खाली कराओं।

इधर, सरकार भी उपद्रवी किसानों से निपटने की पूरी तैयारी कर चुकी है। आपको बता दें कि गृहमंत्रालय ने सख्त आदेश जारी किया है कि जिनके खिलाफ केस है, उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जाय।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...