1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के एक्टर अनस राशिद फिर बने पिता, ‘संध्या बींदणी’ ने यू दी बधाई

टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के एक्टर अनस राशिद फिर बने पिता, ‘संध्या बींदणी’ ने यू दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के एक्टर अनस राशिद फिर बने पिता, ‘संध्या बींदणी’ ने यू दी बधाई

टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम  के सूरज यानी एक्टर अनस राशिद के घर खुशियां आईं हैं। अनस दूसरी बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी हिना इकबाल ने एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है।

अनस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। अनस ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें नन्हा मेहमान अपने दादा- दादी की गोद में हैं।

एक्टर अनस राशिद ने अपने इंस्टाग्राम पर नन्हे मेहमान के तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- ‘मेरे पिता ने घर पर अपने पोते खबीब अनस राशिद का स्वागत किया। इस खास मौके पर आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’ जैसे ही उनके फैंस और फ्रेंड्स ने ये पोस्ट देखी तो उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी ‘संध्या बींदणी’ यानी दीपिका सिंह  ने उन्हें बधाई दी।

अनस राशिद ने साल 2017 में चंडीगढ़ की रहने वाली हिना इकबाल से शादी की थी। इसके बाद 11 फरवरी, 2019 को दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम उन्होंने इनायत रखा।

बेटी के जन्म की जानकारी भी अनस ने सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस को दी थी। अनस अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी और पत्नी संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इनायत के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...