1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. भोपाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

भोपाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

भोपाल के लालघाटी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने माल्यार्पण एवं पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By: Nivedita 
Updated:
भोपाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

भोपाल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजधानी के लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

राष्ट्र निर्माण और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके राष्ट्रवादी विचारों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...