1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. स्नेहपूर्ण वातावरण में उपचार मनोरोगियों के शीघ्र पुनर्वास का माध्यम- अमूल मंडलोई

स्नेहपूर्ण वातावरण में उपचार मनोरोगियों के शीघ्र पुनर्वास का माध्यम- अमूल मंडलोई

निराश्रित मनोरोगियों के लिए ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा आश्रय गृह समाज के ताने बाने को मजबूत कर बिछड़ों को मनोरोग से उबारकर पुनः अपने मूल परिवार में स्थापित कर रहा है।

By: Naredra 
Updated:
स्नेहपूर्ण वातावरण में उपचार मनोरोगियों के शीघ्र पुनर्वास का माध्यम- अमूल मंडलोई

बड़वानी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश अमूल मंडलोई ने आश्रय गृह से तीन उपचारित मनोरोगियों का पारिवारिक पुनर्वास कार्यक्रम को संबोधित किया।

जनपद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अमूल मंडलोई ने कहा कि आश्रय गृह समाज के सक्षम वर्ग के द्वारा वंचितों के पुनर्वास के प्रयास का संकल्प है। यह निस्वार्थ भाव पुरुषार्थ ही है कि आशा ग्राम ट्रस्ट के प्राकृतिक सानिध्य में रोगियों का त्वरित निदान संभव हो रहा है।

मंडलोई ने कहा कि यह चार दशकों के अनुभव दर्शाते हैं। निराश्रित मनोरोगियों के लिए ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा आश्रय गृह समाज के ताने बाने को मजबूत कर बिछड़ों को मनोरोग से उबारकर पुनः अपने मूल परिवार में स्थापित कर रहा है। यह सब नेक नियत तथा सही उपचार व जनभागीदारी से साकार हुआ है, जो कि समाज के लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने कहा कि यहां पर पारिवारिक पुनर्वास के लिए निरंतर प्रक्रिया जारी है। जिसके फल स्वरुप 4 वर्ष में 54 मनोरोगियों की अपने जैविक परिवार में वापसी हुई है, जो की संस्थागत और सामुदायिक पुनर्वास का बेहतरीन उदाहरण है।

इस दौरान अंजड़, इंदौर और भोजपुर-बिहार के तीन मनोरोगियों को ससम्मान परिवार जनों की उपस्थिति में तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, ट्रस्ट के सचिव डॉ. चक्रेश पहाड़िया, कोषाध्यक्ष डॉ. मदन सिंह सोलंकी, डॉ. भूपेंद्र भार्गव, अशोक दोषी, बोहरा समाज के सदस्यों की मौजूदगी में विदाई दी गई।

विशेष रूप से दुल्हा बने वैष्णव और दुल्हन बनी मीनू मंडलोई आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान पारंपरिक फूल पाती भी खेली। आयोजन में भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...