रिपोर्ट:पायल जोशी
नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से उतराखंड में भारी मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण कई इलाकों से दुर्घटनाएं की भी खबरें आ रही है। इसी बीच नैनीताल के दोसा से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई। खबरों की मानें तो इन मजदूरों की मौत दीवार गिरने की वजह से हुई है। बता दें कि सभी मजदूर बिहार के चंपारण एवं उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले थे।
प्रशासन ने सभी मजदूरों के शव बरामद कर लिए हैं। वहां कि एसडीएम धारी योगेश सिंह ने बताया कि दोसा पानी के निकट एक दीवार का निर्माण कर रहें मजदूर वहां झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। भारी बारिश के कारण देर रात झोपड़ी के पीछे की दीवार अचानक ढह गई जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई है, और एक घायल मज़दूर को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान धीरज कुमार कुशवाहा जिनकी उम्र 24 साल है, इम्तियाज जो 20 साल के हैं, और जुम्माराती जिनकी उम्र 25 साल है ये तीनो निवासी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के हैं। वहीं अन्य घायलों की पहचान हरेंद्र कुमार उम्र 37 साल कि हैं, और विनोद कुमार 21 साल के रुप में हुई हैं। ये दोनों निवासी मधुबनपुर, अम्बेडकरनगर उत्तरप्रदेश के हैं। एक घायल मज़दूर काशीराम जो 20 साल के है वो निवासी थाना राठी पश्चिम चम्पारण अस्पताल में भर्ती है।
आपको बता दे कि भारी बारिश के कारण लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ और बहुत लोगो की जान भी गई है। जिसके चलते उतराखंड को हाई अलर्ट पर भी रखा है। मूसलाधार बारिश की वजह से नैनीताल में 23 साल पुराना रिकॉर्ड तक टूट गया है।