नई दिल्ली : पहलवान बजरंग पूनिया ने घुटने की चोट से उबरने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। हालांकि वह 2022 के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा में 19 से 21 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक के भारत को कांस्य पदक दिलाया था।
ओलंपिक से पहले 27 वर्षीय बजरंग के ‘लिगामेंट’ में खिंचाव आ गया था लेकिन वह फिर भी ओलंपिक की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। उन्हें छह हफ्ते के ‘रिहैबिलिटेशन’ की सलाह दी गई थी जिससे वह इस महीने विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल सके थे।
उन्होंने कहा कि मेरा घुटना अब ठीक है। मैंने दो दिन पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन मैं इस साल किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लूंगा। अगले साल तरोताजा रहने के लिए मैं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी नहीं खेलूंगा।
एक सम्मान समारोह के मौके पर बजरंग ने कहा, ‘‘मेरा घुटना अब ठीक है। मैंने दो दिन पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन मैं इस साल किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लूंगा। अगले साल तरोताजा रहने के लिये मैं इस साल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी नहीं खेलूंगा। ’’
बता दें कि, सीनियर कुश्ती राष्ट्रीय चैम्पियनशिप उत्तर प्रदेश के गोंडा में 19 से 21 नवंबर तक खेली जायेगी। वह अपने व्यक्तिगत कोच जार्जिया के शाको बेनेटिनिडिस के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि अंतिम फैसला भारतीय कुश्ती महासंघ का होगा। उन्होंने कहा, ‘‘महासंघ जो फैसला करेगा, वह ठीक होगा। लेकिन मैं निश्चित रूप से शाको के साथ काम करना जारी रखना चाहूंगा। लेकिन यह फैसला करना महासंघ का काम है।