सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 40,000 के ऊपर ही खुला है. निफ्टी भी 35 अंक मजबूत है, ये 11860 के ऊपर ही कारोबार कर रहा है.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी है, ये 23300 के ऊपर बना हुआ है. बाकी सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, बैंक, मेटल, फार्मा शेयरों में तेजी का रुख है. FMCG, IT और रियल्टी में हल्की मुनाफावसूली दिख रही है.
निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी के साथ और 14 शेयरों में सुस्ती के साथ कारोबार हो रहा है. सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयर लाल निशान में हैं बाकी 22 में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.
निफ्टी में बढ़ोतरी करने वाले
हिंडाल्को, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, M&M, L&T, JSW स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, HDFC, HCL टेक ,आयशर मोटर्स
निफ्टी में गिरने वाले
HUL, UPL, TCS, नेस्ले, GAIL, रिलायंस, ग्रासिम, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड
मेटल शेयर मजबूत
SAIL, हिंडाल्को, टाटा स्टील, NALCO, जिंदल स्टील, हिंदुस्तान जिंक, हिंदुस्तान कॉपर, JSW स्टील, NMDC, वेल्सपन कॉर्प
रफ्तार में ऑटो शेयर
M&M, मदरसन सूमी, भारत फोर्ज, बॉश, आयशर मोटर्स, अशोक लेलैंड, मारुति, TVS मोटर्स, टाटा मोटर्स, MRF, हीरो मोटोकॉर्प
बैंकों में खरीदारी
बंधन बैंक, HDFC बैंक, PNB, ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, RBL बैंक
IT शेयर सुस्त
एम्फैसिस, TCS, टेक महिंद्रा, कोफोर्ज