1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. RSS शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला, मोहन भागवत करेंगे संबोधित

RSS शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला, मोहन भागवत करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 26, 27 एवं 28 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक व्याख्यानमाला को संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी संबोधित करेंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
RSS शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला, मोहन भागवत करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 26, 27 एवं 28 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन कर रहा है। इस ऐतिहासिक व्याख्यानमाला को संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी संबोधित करेंगे। संघ के अनुसार यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में एक विचारमूलक प्रयास होगा।

इस संबंध में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है, जिसका आयोजन साधना टॉवर, 9वां तल, केशव कुंज, झंडेवाला, नई दिल्ली में किया जाएगा। पत्रकार वार्ता को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर व्याख्यानमाला के उद्देश्यों, प्रमुख विषयों और सहभागियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...