साल 2020 मीडिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है , साल के सात महीनें बीतने को है लेकिन मीडिया जगत के लिए यह साल आर्थिक दृष्टि से बेहद ख़राब होता जा रहा है।
दरअसल मीडिया इंडस्ट्री पहले ही एक तो रेवन्यू से जूझ रही थी उसी दौरान कोविड 19 के संकट ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।
अब आलम यह है कि बड़े बड़े ग्रुप में काम कर रहे लोगों को या तो घर बैठने के लिए बोल दिया गया है या उनकी छंटनी की जा रही है।
हाल ही में खबर आ रही है कि डेली मिरर और डेली एक्सप्रेस की प्रकाशक कंपनी Reach ने 550 एम्प्लॉयीज की छंटनी करने की योजना बनाई है।
प्रकाशक कंपनी के मुताबिक कंपनी लगभग 550 कर्मचारियों की छंटनी करेगा, जोकि इसके कर्मचारियों की संख्या का करीब 12 प्रतिशत है।
ऐसा करने से कंपनी को 35 मिलियन पाउंड यानी करीब 43 मिलियन डॉलर की सालाना बचत होगी।
ब्रिटेन में कई रीजनल न्यूजपेपर का प्रकाशन करने वाली इस कंपनी ने कहा कि पुनर्गठन से ग्रुप को करीब 20 मिलियन पाउंड का खर्च आएगा।