नीतू कपूर ने राजस्थान में नए साल के मौके पर रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की है। ऐसे सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण, और रणबीर- आलिया भट्ट एक साथ नया साल मनाएंगे?
इस सवाल का जवाब तब मिला जब एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बीते कल राजस्थान के जयपुर में देखा गया था। इसके बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी जयपुर के लिए रवाना होते हुए देखा गया।
रणबीर और आलिया भी अपने परिवार के सदस्यों- मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा के साथ शामिल हुए। उनके साथ आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी थीं।
दोनों जोड़ों रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण और रणबीर- आलिया भट्ट का एक ही जगह नया साल मनाना उनके फैन्स को काफी रोमांचित कर रहा है।
जहां प्रशंसक उनकी राजस्थान यात्रा की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी ने कुछ इंस्टाग्राम स्टोरीज़ शेयर कीं, जिससे पता चला कि वे सभी एक बोनफॉयर पार्टी का आनंद ले रहे थे और ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इस पार्टी में शामिल हुए हैं,और दोनों ने एक साथ बहुत मस्ती की है।