1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन को लगा बड़ा झटका, इन दो संगठनो ने अपने आप को किया अलग

किसान आंदोलन को लगा बड़ा झटका, इन दो संगठनो ने अपने आप को किया अलग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान आंदोलन को लगा बड़ा झटका, इन दो संगठनो ने अपने आप को किया अलग

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: किसान आंदोलन से भड़की हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली में अतिरिक्त पैरा-मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी है। इसी बीच बुधवार को किसान मजदूर संगठन ने सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन से खुद को अलग कर लिया है। इस बात की पुष्टी किसान नेता बीएन सिंह ने प्रेस वार्ता के दैरान की है।

किसान मजदूर संगठन के नेता बीएन सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैट पर भी बड़ा आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता में बीएन सिंह ने कहा कि MSP पर किसानों को सरकार द्वारा गारंटी मिलनी चाहिए। आगे उन्होने कहा कि हम यहां लोगो को पिटवाने नहीं आये हैं। जबकि उन्होने टिकैट पर आरोप लगाया कि राकेश टिकैत गलत रुट पर जाना चाहते थे। जिसके बाद हमने अपने संगठन को इस आंदोलन से बाहर करने का फैंसला किया है।

बीएन सिंह ने आगे कहा कि किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश हुई है, हम ऐसे आंदोलन से अपने आप को अलग करते हैं। जबकि दूसरी और भानु गुट ने भी आंदोलन से अपने आप को अलग कर लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...