रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली : टीवी सीरियल अपने डेली के ट्वीस्ट और टर्नस को लेकर दर्शकों में रोचकता के साथ-साथ उत्सुकता बनाये रखता है। पहले से दर्शक डेली सोप सिरियल में लीड एक्टर्स को जाना करते थे और उसके दिवाने हुआ करते थे। लेकिन अब छोटे पर्दे पर सीरियल की स्टोरी से लेकर किरदारों तक हर तरह के बदलावों की ओर ध्यान दिया गया और काफी बदलाव दर्शक की तरफ से भी देखने को मिले। जी हां अब दर्शक सीरियल में नजर आने वाले चाइल्ड एक्टर्स पर भी काफी नजर रखने लगे है। और अब चाइल्ड एक्टर्स भी छोटे पर्दे पर पीलर के तौर में इस्तेमाल नहीं होते है, बल्कि अब वह भी सीरियल का अहम हिस्सा बन चुके है। शो में इन बच्चों की एक्टिंग और भोलेभाले चेहरे को देख दर्शक उनके दिवाने होते जा रहे है। लेकिन क्या आप जानते है कि सीरियल में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपनी ओर आर्कषित करने वाले ये चाइल्ड स्टार शो का हिस्सा बनने की कितनी फीस चार्ज करते है? तो चलिए एक नजर डालते है इन चाइल्ड एक्टर्स की फीस पर-

1-सबसे पहले बात करते हैं ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल में अपनी क्यूटनेस का दिवाना बनाने वाली रुहीनिका धवन की। इस सीरियल में पहले रूही और अब पीहू का किरदार निभाती नजर आने वाली रुहानिका की एक्टिंग देख लोग उनके दिवाने हो गए। शो के मेकर्स पीहू (रुहानिका धवन) को रोजाना की 25 हजार रुपये फीस देते है।

2-छोटे पर्दे पर अपनी स्टोरी और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खूब चर्चा बटोरने वाले सीरिय़ल ‘इशकबाज’ में साहिल का किरदार निभाने वाले आर्यन प्रचापति शो में मुख्य रोल निभाते हैं। साहिल यानि आर्यन रोजाना के 12 हजार रुपये लेते हैं।

3-और इसी शो में ही परी का किरदार निभा चुकीं क्यूट विहा कुछ समय के लिए सीरिय़ल ‘इशकबाज’ का हिस्सा रही हैं। उन्हें शो में रोजाना के 9 हजार रुपये दिए जाते थे।

4-स्टार प्लस के फेमस शो ‘नामकरण’ में अवनि के बचपन का किरदार निभाने वाली बच्ची का नाम अर्शीन नामदार है। अर्शीन रोजाना के आठ हजार रुपये चार्ज करती हैं।

5-सोनी टीवी का फेमस धारावाहिक ‘पेहरेदार पिया की’ अपने स्टोरी कॉन्सेप्ट को लेकर काफा ज्यादा विवादों में आ गया था । लेकिन क्या आप जानते है कि इस शो में रतन सिंह के किरदार में नजर आने वाले चाइल्ड एक्टर अफान खान, शो में काम करने के लिए रोजाना 40 हजार रुपयें फीस लेते थे।

6-जीटीवी के शो ‘कसम तेरे प्यार की’ में नताशा का किरदार निभाने वाली बच्ची शिविका ऋषि भी शो के लिए काफी अच्छा अमाउंट चार्ज करती हैं। वह रोजाना के 20 हजार रुपये लेती हैं।

7-टीवी शो मेरी दुर्गा में दुर्गा के बचपन का किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्टर्स का असली नाम अनन्या अग्रवाल है। अनन्या रोजाना के 14 हजार रुपये चार्ज करती हैं।