1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. अब कुंडली नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन के करवायें ये 4 Medical test, वरना शादीशुदा जिंदगी हो सकती है खराब

अब कुंडली नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन के करवायें ये 4 Medical test, वरना शादीशुदा जिंदगी हो सकती है खराब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब कुंडली नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन के करवायें ये 4 Medical test, वरना शादीशुदा जिंदगी हो सकती है खराब

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  शादी का सीजन शुरु हो चुका है ऐसे में लोगों की तैयारियां भी शुरु हो गयी है। शादी की तैयारियों में सभी लोग कपड़े और बाकी सब चीज पर काफी ध्यान देते है लेकिन कोई भी सबसे जरुरी चीज की तरफ ध्यान नहीं देता है।  और वो जरूरी चीज है दूल्हा दुल्हन का मेडिकल टेस्ट।

जी हां, ये सुनने में काफी एडवांस जरुर लग रहा होगा। पर ये सच है कि शादी से पहले हर लड़के और लड़की को अपने कुछ जरूरी टेस्ट करवाने चाहिए। जिससे आगे उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़ें।  वैसे भारतीय परंपरा के अनुसार शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन की कुंडली मिलवाना जरुरी माना जाता है। लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा जरुरी है, लोग उसे ही इग्नोर कर देते हैं। कुंडली से ज्यादा जरुरी है लड़के और लड़की की हेल्थ। अगर दोनों स्वस्थ होंगे तो शादीशुदा जिंदगी में कोई अड़चन नहीं आएगी।

 तो चलिए आज हम आपको चार ऐसे मेडिकल टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शादी से पहले हर लड़के और लड़की को करवाना ही चाहिए। इससे आगे चलकर शादी में आने वाली कई परेशानियों से आप बच जाएंगे।

इन TESTS पर ध्यान दें-

पहला टेस्ट है  Infertility test, जिसमें लड़के और लड़की के प्रजनन अंगों और स्पर्म काउंट की जाँच की जाती है। अगर ये टेस्ट करवा लिया जाए तो आगे बेबी प्लानिंग में किसी तरह की समस्या से बचा जा सकता है।

Infertility test के बाद आता है Blood group compatibility test, जिसमें आपके और आपके पार्टनर के आरएच फैक्टर का पता लगाया जाता है। बेबी के लिए लड़के और लड़की दोनों का आरएच फैक्टर सेम होना चाहिए। अगर ब्लड ग्रुप कंपेटिबल नहीं हो तो बच्चे में परेशानी होने लगती है।

शादी से पहले Genetically transmitted conditions test भी करवाना चाहिए। जेनेटिक ऐसी चीज है जो एक पीढ़ी से दूसरी में ट्रांसफर होता है। ऐसे में इस टेस्ट के जरिये पता किया जाता है कि कहीं कोई ऐसी बीमारी तो दोनों में मौजूद नहीं है जो एक पीढ़ी से दूसरे में ट्रांसफर हो सकती है।

और एक बात बेहद जरुरी , कई बार हम एसिडिटी को नजरअंदाज कर देते है पर शादी से पहले एसटीडी टेस्ट भी करवाना भी जरुरी है। अगर लड़के और लड़की में से किसी को एसटीडी है तो जाँच में पता चल जाएगा। अगर शादी के बाद संबंध बनाने की वजह से एसटीडी का पता चले तो ये लड़का और लड़की दोनों के लिए घातक हो जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...