रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली: बॉलीवुड सेलेब्स की खूबसूरती के लाखों दिवाने है। इन सितारों को अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेना पड़ता है। सेलेब्स कई महंगे कॉस्मैटिक आइटम से लेकर महंगे मेकअप का सहारा लेते है। लेकिन अक्सर हमने देखा है कि एक्टर्स खुद की ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए या खुद को और ज्यादा सुंदर दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते है। जिनमें कई बार इस सर्जरी से उनका फाय़दा होता है तो कई बार उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड हसिनाओं को बारें में बताएंगे जिनकी प्लास्टिक सर्जरी ने उन्हें एकदम बदल दिया-

1-सबसे पहले बात करते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल ऐश्वर्या राय बच्चन की जिन्होंने अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। ऐश्वर्या ने अपने चेहरे का आकर्षण बढ़ाने के लिए दो से ज्यादा सर्जरी कराई हैं।जिसमें लिप फिलर्स और नोज जॉब के अलावा चीक इंप्लांटेशन और फेशियल फिलर्स शामिल है।

2-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जिन्होंने फिल्म ‘रब दे बना दी जोड़ी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उसके बाद उन्होंने अपनी जॉ लाइन को सुधारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया लेकिन ये सर्जरी उनपर भारी पड़ गयी और इस सर्जरी के बाद उनका चेहरा पहले से खराब दिखने लगा था।

3-तो वहीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म से उनके लाखों फैंस बन गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी ठोढी और होंठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई जिसने उनका चेहरा बिगाड़ दिया।

4-एक्ट्रेस आएशा टाकिया का भी एक समय था जब उनके फैंस उनपर मर मिटते थे, हालांकि अब उनकी फैन फॉलोविंग में कमी आ गयी है। आयशा ने भी अपने लिप्स की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इस ट्रीटमेंट के बाद उनका पूरा चेहरा ही बिगड़ गया ।

5-बॉलिवुड की बार्बी डॉल मानी जानेवाले कटरीना कैफ ने भी लिप फिलर्स और नोज जॉब कराया है।

6-एक्ट्रेस मिनीषा लांबा ने एक्टिंग की क्लास लेने के दौरान ही प्लास्टिक सर्जरी करवा ली थी। उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी। लेकिन वह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।

7-शिल्पा शेट्टी के तो आज भी लाखों दिवाने है। उनकी खुबसूरती पर हर उम्र के लोग मरते है। लेकिन क्या आप जानते है कि शिल्पा शेट्टी ने मल्टीपल सर्जरी करवा रखी है। उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी भी करवाई है और उनका ये ट्रीटमेंट उनके लिए काफी कारगर साबित हुआ।

8-बॉलीवुड में कम समय तक ही अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने भी कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया था। उन्होंने भी अपनी नाक की ही र्सजरी करवाई। लेकिन कोएनी इंडस्ट्री में ज्यादा टिक नहीं पायी।

9-एवरग्रीन एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के दिवाने है। श्रीदेवी ने भी फिल्मों में आने के बाद अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।

10-अपनी मॉ की तरह ही जाह्नवी ने भी कई प्लास्टिक सर्जरी कराई हैं। इनमें नाक, होंठ और जॉ लाइन की सर्जरी शामिल है।