1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सोमवार को घरेलू बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, एशियाई बाजारों की बढ़त से बाजार को मिला सपोर्ट

सोमवार को घरेलू बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, एशियाई बाजारों की बढ़त से बाजार को मिला सपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोमवार को घरेलू बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, एशियाई बाजारों की बढ़त से बाजार को मिला सपोर्ट

तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को घरेलू बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. एशियाई बाजारों की बढ़त और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत में सुधार से बाजार को सपोर्ट मिला.

74 वर्षीय ट्रंप का कोरोना का इलाज अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर्स का कहना है कि ट्रंप की रिकवरी काफी अच्छी रही है और सोमवार को वे व्हाइट हाउस वापस लौट सकते हैं.

सुबह 9.30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 458 अंक या 1.18 फीसदी तक की छलांग लगाकर 39,155 के स्तर पर कारोबार करते हुए रिकॉर्ड किया गया. वहीं, निफ्ट 50 इंडेक्स भी 116 अंक या 1.02 फीसदी अच्छी बढ़त के साथ 11,553 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आया.

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिली. डाव जोन्स ने 0.48 फीसदी तक की गिरावट दिखाई, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.96 फीसदी तक लुढ़का. नेस्डेक कंपोजिट ने 2.22 फीसदी का गोता लगाकर सत्र का अंत किया.

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने आधा-आधा फीसदी तक की कमजोरी दिखाई. बीएसई सिर्फ टेलिकॉम और ऑयल एंड गैस इंडेक्स ने निराश किया. आईटी इंडेक्स तीन फीसदी और टेक इंडेक्स ढाई फीसदी तक चढ़े. बीएसई बैंकेक्स और मेटल इंडेक्स ने भी दो-दो फीसदी तक की तेजी दिखाई.

एशियन पेंट्स के शेयर 0.81 फीसदी फिसल कर 2,022.74 रुपये के हो गए. ओएनजीसी के शेयर 0.51 फीसदी लुढ़क कर 68.80 रुपये तक पहुंचे. भारतीय एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर क्रमश: 0.50 फीसदी, 0.33 फीसदी और 0.30 फीसदी तक टूटे.

जापान के इतर एशियाई बाजार दो-तिहाई फीसदी तक मजबूत हुए, जबकि जापान का निक्केई ने 1.39 फीसदी तक बढ़त दिखाई. ऑस्ट्रेलियाई बाजारों ने 2.37 फीसदी तक की छलांग लगाई. हालांकि, चीन के बाजार आज बंद हैं.

गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में दमदार खरीदारी की. बीते सत्र के दौरान उन्होंने शुद्ध रूप से 1632.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इसी तर्ज पर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने नेट 259.46 करोड़ रुपये का निवेश किया.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...